मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

विधानसभा चुनाव नतीजाः कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूटा,  मध्य प्रदेश में भाजपा पर बरसे फूल ही फूल

Rakesh

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रुझानों से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूट गया है। जबकि मध्य प्रदेश में वोटरों ने भाजपा पर फूल ही फूल बरसा दिया है।

evm
शेयर करें

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रुझानों से यह साबित हो गया है कि कांग्रेस के हाथ  से छत्तीसगढ़ और राजस्थान का साथ छूट गया है। जबकि मध्य प्रदेश में वोटरों ने भाजपा पर फूल ही फूल बरसा दिया है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एक तरह से ‘सेमी फाइनल’ माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान में रविवार सुबह चार राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। मिजोरम में मतों की गिनती सोमवार को होगी।

देश में आम चुनाव में कम समय बचा है और ऐसे में इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को सेमी फाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ है।

इन तीन राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाने की उम्मीद कर रही है। मध्य प्रदेश की 230 सीट, छत्तीसगढ़ की 90 सीट, तेलंगाना की 119 सीट और राजस्थान की 199 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। राजस्थान में एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण चुनाव टाल दिया गया है।

शेयर करें