मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः कांग्रेस अभी 40 पर, बहुत जल्द 4 पर आ जाएगीः मंत्री कंवरपाल गुर्जर

Rakesh

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है। कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना हैं, राम कहीं नहीं हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वकील हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

Haryana Cabinet Minister Kanwarpal Gurjar
शेयर करें

यमुनानगर। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को अस्वीकार करने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का जन्मजात रवैया इसी प्रकार का है। कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो केवल एक कल्पना हैं, राम कहीं नहीं हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वकील हर बार राम मंदिर बनाने की बात का विरोध करते थे।

देश की आत्मा हैं भगवान श्रीराम 

कहा कि भगवान श्रीराम इस देश की आत्मा हैं, राम इस देश का गौरव हैं। भगवान राम से ही हम प्रेरणा लेते हैं। राम हमारे आदर्श हैं। कहा कि जिन लोगों ने रामायण भी नहीं पढ़ी। वो हर अच्छी बात पर राम राज्य की बात करते हैं। अच्छी बातों को राम राज्य से जोड़कर देखते हैं। भगवान श्री राम पूरे भारत के आदर्श है। यह किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है।

कहा कि कांग्रेस की सोच है कि तुष्टीकरण करके समाज बांटो और राज करो। लेकिन आज देश की जनता सब समझ चुकी है। कांग्रेस अभी 40 पर है और बहुत जल्द ही 4 पर आ जाएगी।

शेयर करें