1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. कांग्रेस ने कहा – नकल कर रही भाजपा, 2013 में कांग्रेस ने निकाली थी परिवर्तन यात्रा

कांग्रेस ने कहा – नकल कर रही भाजपा, 2013 में कांग्रेस ने निकाली थी परिवर्तन यात्रा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच यहां प्रचार-प्रसार करने कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

By Rakesh 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच यहां प्रचार-प्रसार करने कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए भ्रस्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है तो कांग्रेस भाजपा के खिलाफ देशविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंदोलन की राह अपना रही है। इन सबके बीच एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा में नकल को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है जिसमें भाजपा द्वारा निकाले जा रहे परिवर्तन यात्रा को उन्होंने कांग्रेस का नकल बताते हुए भाजपा पर झीरम कांड की खून की छींटें भाजपा के दामन पर लगे होने की बात कही है।

साल 2013 में नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, जिसमें यात्रा पर नक्सली हमले हुए थे और इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौत हो गई थी।. अब ऐसी ही परिवर्तन यात्रा भाजपा भी निकालने जा रही है, जिस पर कांग्रेस और भाजपा के बीच नकल को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com