मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
अन्य खबरें

हरियाणाः कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मनोहर सरकार हर मोर्चे पर विफल

Rakesh

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा,पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कैमराचार्य बता डाला।

congress
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा,पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कैमराचार्य बता डाला।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल में प्रदेश में मनोहर सरकार विफल रही। कहा कि जो प्रदेश विकास और भाईचारे के लिए जाना जाता है वो आज विकास दर में 17 नंबर पर, बेरोजगारी और नशे में नंबर 1 पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि किसानों का क्या हुआ जो 700 से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हुए। हरियाणा का युवा बेरोजगार है और बाहरी लोगों को नौकरी दी जाती है।

कहा कि कर्मचारियों ,महिलाओं,किसानों पर लाठीचार्ज किया जाता है। विकास का कोई काम नहीं किया। इलेक्शन के समय में विकसित यात्रा की याद आई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस के समय हुए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। कहा कि मौजूदा सरकार ने गरीबों के राशन कार्ड और बजुर्गों की पेंशन काटने का काम किया। इसी के साथ अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाया। महिलाओं के लिए हरियाणा को सबसे असुरक्षित राज्य बताया। कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।

शेयर करें