मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

कांग्रेस की 10 जिलों में 50 से अधिक जगहों पर होंगी सभाएं, 15 जून से प्रदेशभर में निकलेगी यात्रा

Rajni

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से 15 जून से प्रदेशभर में ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ निकाली जाएगी।

symbol of congress
शेयर करें

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से 15 जून से प्रदेशभर में ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’ निकाली जाएगी।

विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष दोमादर यादव ने बताया कि यात्रा को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की कर्ज माफी, नारी सम्मान योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन बहाली, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट पर बिजली बिल हाफ के तहत दिए जाने वाले लाभों का प्रचार किया जाएगा।

श्री यादव ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 12 दिवसीय होगा। इसमें यात्रा भोपाल से प्रारंभ होकर रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी होकर दतिया पहुंचेगी। दतियां में विशाल जनसभा के साथ प्रथम चरण का समापन होगा।

इस दौरान करीब 10 जिलों की 25 विधानसभा क्षेत्रों में 50 से अधिक जगह सभाएं होंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

टैग: congress
शेयर करें