मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कासगंज : राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पहनाया भगवा वस्त्र, भड़के कांग्रेसी पुलिस से भिडे

up bureau

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में प्रशासन काँवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगा हुआ है ऐसे में नगर मैं स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भगवा चोला पहना दिया गया

कासगंज : राष्ट्रपिता की मूर्ति पर पहनाया भगवा वस्त्र, भड़के कांग्रेसी पुलिस से भिडे
शेयर करें

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में प्रशासन काँवड़ यात्रा की व्यवस्था में लगा हुआ है ऐसे में नगर मैं स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भगवा चोला पहना दिया गया, मामले की जानकारी होते ही जिले के कांग्रेसी जिनमें जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता मौके पर पहुंचे और मूर्ति के सामने तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे, जैसे ही उनके प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को हुई तत्काल मौके पर सदर जिलाधिकारी सुनील कुमार में क्षेत्राधिकार अजीत चौहान के पहुंचने पर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए उनसे मांग करने लगे कि बापू की मूर्ति से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है ऐसे में ये अशोभनीय हरकत कैसे घटित हुई है जनपद मैं काँवड़ यात्रा निकल रही है तो इस समय ऐसी हरकत करके जिले के साम्प्रदायिक सौहार्द को कौन खराब करना चाह रहा है, जब राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़ करी जा सकती तो और भी कुछ गलत मनसूबे बनाकर कुछ लोग जनपद मैं अमन चैन को खराब कर सकते हैं, हमारी मांग है कि चंद कदम की दूरी मौजूद चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए, जब राष्ट्रपिता की मूर्ति सुरक्षित नही कर पाए तो और क्या कर सकेंगे, ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी किसी भी पार्टी की बपौती नही थे उनके आंदोलन के चलते इस देश के हर वर्ग ,धर्म और जाति के लोग एकत्रित हुए और हम सबको आजादी मिल सकी,आज जो खुली हवा मैं सांस हम लोगों को मिल रही है इसका श्रेय महात्मा ग़ांधी जी के समूचे देश को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें दिया जाता है, आखिर कौन है वो लोग जो गान्धीजी का भी भगवाकरण करना चाहते हैं इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे ये पर्दाफाश हो सके कि इस कृत्य के पीछे उन लोगों के क्या मनसूबे है,कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष के साथ मीडिया को माइक से जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता अमित पाठक द्वारा भाजपा पर प्रशासन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो आर एस एस की मीटिंग मैं प्रतिभाग करेंगे, आखिर कौन कासगंज शहर की फिजा मैं जहर घोलने का काम कर रहा है इसकी जॉच होनी चाहिए। ये घटना कासगंज नगर कोतवाली क्षेत्र के नदरई गेट पर अवस्थिति ग़ांधी चौराहे पर घटित हुई है,

शेयर करें