Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली कांग्रेस का ऐलानः जनहित के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, संगठन को मजबूत करने व जीत की रणनीति पर भी किया मंथन

दिल्ली कांग्रेस का ऐलानः जनहित के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी, संगठन को मजबूत करने व जीत की रणनीति पर भी किया मंथन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मिशन 2024-25 के लिए पार्टी की दिल्ली में प्रभावी भूमिका को लेकर दिल्ली के सभी पूर्व विधायकों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मिशन 2024-25 के लिए पार्टी की दिल्ली में प्रभावी भूमिका को लेकर दिल्ली के सभी पूर्व विधायकों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर मंथन किया गया।

पढ़ें :- आंबेडकर...आंबेडकर..आंबेडकर..और भड़क गई कांग्रेस ! अमित शाह पर बरस रहे सियासी शोले

तय किया गया कि दिल्ली की जनता के आम मुददों को लेकर कांग्रेस आक्रामक तरीके से सड़कों पर उतरेगी। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी शामिल हुए। सभी ने खुलकर संगठन को मजबूत करने व दिल्ली के चुने हुए सांसदों, विधायकों व पार्षदों के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के अलावा मिशन 2024-25 के नाम से एजेंडा भी तय किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री लवली ने कांग्रेस नेताओं से आह्वान किया कि वे दिल्ली की जनता के हितों के लिए काम करें और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा सब चरमराई हुई है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की खराब हालत दिल्ली के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता कांग्रेस के 15 साल के विकासोन्मुखी शासनकाल को न केवल याद कर रही है बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर पार्टी के नेताओं व पूर्व विधायकों की प्रशंसा हो रही है। श्री लवली ने यह भी कहा कि कांग्रेस के 15 साल के शासन काल में सरकार के किसी मंत्री, मुख्यमंत्री या विधायक के खिलाफ एक भी भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा था।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस 24×7 दिल्ली की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तैयार है और इसी कड़ी में बहुत जल्द ही पार्टी दिल्ली के सभी 280 ब्लाक और 560 मंडलम का गठन कर देगी और इसके बाद इस अभियान को सेक्टर और बूथ स्तर तक ले जाएगी।

पढ़ें :- वन नेशन-वन इलेक्शन, विपक्षी पार्टियों के अलग रिएक्शन !

बैठक में देवेन्द्र यादव, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, मंगत राम सिंघल, राज कुमार चौहान, डॉ. नरेंद्र नाथ, रमाकांत गोस्वामी, किरण वालिया और कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक रमेश कुमार, राजेश लिलोठिया, मुकेश शर्मा, नसीब सिंह, अनिल भारद्वाज, जय किशन, मतीन अहमद, डॉ. बिजेन्द्र सिंह, हसन अहमद, अमरीश गौतम, भीष्म शर्मा, अलका लांबा, सुरेंद्र कुमार, सुमेश शौकीन, हरी शंकर गुप्ता, विजय लोचव, बलराम तंवर, आसिफ मोहम्मद खान, कुंवर करण सिंह, मालाराम गंगवाल, नीरज बसोया, राजेश जैन, वीर सिंह धींगान, शीशपाल, दर्शन राम कुमार, शादी राम, विनय शर्मा, कंवल सिंह यादव, जसवन्त राणा, चरण सिंह कंडेरा, बलजोर सिंह आदि थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com