1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand : झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने दिये गठबंधन टूटने के संकेत, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

Jharkhand : झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने दिये गठबंधन टूटने के संकेत, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस प्रभारी के कहा कि राज्य में सरकार ना तो 30 विधायकों से चल सकती है और ना ही 17 विधायकों चलाई जा सकती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 31 मई 2022। राज्यसभा चुनावों में जेएमएम व कांग्रेस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जेएमएम द्वारा राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी को उतारने से कांग्रेस के विधायकों में नाराजगी है। सीएम हेमंत सोरेन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस का ही प्रत्याशी इस बार राज्यसभा भेजा जाएगा। लेकिन झामुमो के द्वारा अपना प्रत्याशी का नाम आगे लाने से अब कांग्रेस व झामुमों के बीच कलह की गहरी खाई खुद गई है। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने झामुमो को नसीहत देते हुए कहा है कि राज्य में गठबंधन की सरकार ना तो 30 विधायकों और ना ही 17 विधायक चला सकते हैं।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विधायकों और मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक 

आज सुबह अविनाश पांडेय रांची में पहुंच गए हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में तय किया जाएगा कि कांग्रेस क्या करने वाली है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बैठक में कांग्रेस गठबंधन वापस लेने पर भी विचार कर सकती है।

झामुमो के पास है पर्याप्त विधायक

झामुमो के पास राज्यसभा के प्रत्याशी को जीताने के लिए आवश्यक विधायक है। लेकिन इस बार कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी राज्यसभा भेजने की मांग की थी। झामुमो, कांग्रेस व आरजेडी आपसी सहमति के आधार पर अपना प्रत्याशी राज्यसभा भेजते तो गठबंधन को मजबूती मिलती है। लेकिन झामुमो के इस फैसले से राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। जल्द ही कांग्रेस इस फैसले पर कोई निर्णय ले सकती है।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com