Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में कांग्रेस की संदेश यात्राः कुमारी शैलजा का BJP पर हमला, कहा- भगवान श्रीराम के नाम पर मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा

हरियाणा में कांग्रेस की संदेश यात्राः कुमारी शैलजा का BJP पर हमला, कहा- भगवान श्रीराम के नाम पर मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा

कांग्रेस की संदेश यात्रा सिरसा पहुंची। कुमारी शैलजा,रणदीप सिंह सुरजेवाला यात्रा में शामिल हुए। सिरसा की अनाज मंडी में जनसभा हुई। कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला का मंच पर स्वागत हुआ । कुमारी शैलजा ने लोगों का अभिवादन ग्रहण किया। जनसभा में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी भी पहुंचे।

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। कांग्रेस की संदेश यात्रा सिरसा पहुंची। कुमारी शैलजा,रणदीप सिंह सुरजेवाला यात्रा में शामिल हुए। सिरसा की अनाज मंडी में जनसभा हुई। कुमारी शैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला का मंच पर स्वागत हुआ । कुमारी शैलजा ने लोगों का अभिवादन ग्रहण किया। जनसभा में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी भी पहुंचे।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

मंच पर सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष संतोष बेनीवाल भी मौजूद। इस मौके पर कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी पर भगवान श्रीराम के नाम पर महंगाई, बेरोजगारी, कृषि जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी को बहुत झूठी पार्टी बताया। जुमलेबाज पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि 2014 से पहले उन्होंने देश में जुमला शब्द नहीं सुना था।

भाजपा सरकार में लोग महंगाई से त्रस्तः सुरजेवाला 

सुरजेवाला ने कहा कि आज किसान उत्पीड़न और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अनदेखी का शिकार हैं। 400 का गैस सिलेंडर आज 1150 रुपए का हो गया है। 60 रुपए किलोग्राम वाली दाल के दाम 150 को पार कर गए हैं। कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को भगवान श्रीराम का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। भगवान राम लोगों के दिलों में पहले भी वास करते थे और आज भी करते हैं।

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राम भक्तों को प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।कुमारी शैलजा सिरसा की अनाज मंडी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभान मेहता के संयोजन में हुई संदेश रैली को संबोधित कर रही थीं। रैली में कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला, असंध के विधायक शमशेर गोगी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर भी पहुंचे।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

कुमारी सैलजा ने आंकड़ों व तथ्यों के जरिए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोगों के स्नेह से वे अभिभूत हैं। दादा-पिता के जमाने से लोग उनके परिवार से जुड़े हुए हैं। जब उन्होंने सिरसा से 1988 में पहला चुनाव लड़ा तो उन्हें तो भाषण देना भी नहीं आता था। कुमारी शैलजा ने कहा कि वे आज सियासत में जिस मुकाम पर पहुंची है, उसकी नींव सिरसा की आवाम ने ही रखी थी।

उन्होंने कहा कि वे रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की तरह देश को जोड़ने के मकसद से संदेश यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए बर्फबारी, बारिश, सर्दी, गर्मी, आंधी की परवाह किए बगैर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं।

कुमारी शैलजा ने कहा कि आज महंगाई की मार झेल रही महिलाओं, बेरोजगारी के जंजाल में फंसे युवाओं, अपने अधिकारों को लेकर लड़ाई लड़ रहे सरपंचों, पटवारियों, क्लर्कों, किसानों व मजदूरों को न्याय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिरसा में नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और शासन-प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। बेरोजगारी के आंकड़ों में भी हरियाणा सबसे आगे है और भाजपा इस मुद्दे पर जनता को गुमराह करती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com