1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Corona Update : उप्र में लखनऊ समेत NCR के जिलों में फेस मास्क अनिवार्य, बढ़ते कोरोना केस को लेकर फैसला

Corona Update : उप्र में लखनऊ समेत NCR के जिलों में फेस मास्क अनिवार्य, बढ़ते कोरोना केस को लेकर फैसला

कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, पड़ोसी राज्यों में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर लिया गया फैसला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 18 अप्रैल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत जिले में फेस मास्क जरूरी कर दिया गया है।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। NCR के जिलों में भी इसका प्रभाव है। पिछले कुछ दिनों से यहां केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्धनगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि NCR के जिलों (गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जिलों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाए।

पढ़ें :- 'एक संवैधानिक संस्था पूरी तरह कार्यपालिका के नियंत्रण में...', चुनाव आयोग को लेकर ओवैसी का बयान

हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी- सीएम योगी

CM योगी ने कहा कि NCR में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमीक्रोन वेरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने या फिर मरीजों के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। पिछले 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 115 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत

मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। लेकिन बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है। 30 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 86.34 प्रतिशत से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94 फीसदी से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के मुताबिक दूसरी डोज भी दी जाए।

पढ़ें :- ग्राहक ने Maggi के पैकेट में कीड़े मिलने का लगाया आरोप, नेस्ले इंडिया ने दिया जवाब

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 700 निजी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में ये सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित ना रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com