मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

Covid-19 : एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कोविड-19 से रिकवर हुए लोगों को दी खास सलाह, जानें क्या है वो सलाह?

इंडिया वॉइस

कंगना ने लिखा है कि 'वो सभी जो कोविड -19 से संक्रमित हुए थे या वैक्सीन लगवाई हो, कृपया अपने विटामिन D3 और B12 के स्तर की जांच कराएं और उनके सप्लीमेंट्स को बिना किसी देरी के शुरू करें।

Kangana Ranaut
शेयर करें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर कोविड -19 से ठीक हुए लोगों को खास सलाह दी है। अपनी पोस्ट में कंगना ने लिखा है कि ‘वो सभी जो कोविड -19 से संक्रमित हुए थे या वैक्सीन लगवाई हो, कृपया अपने विटामिन D3 और B12 के स्तर की जांच कराएं और उनके सप्लीमेंट्स को बिना किसी देरी के शुरू करें। योग-प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें या फिर आप किसी अन्य प्रकार का व्यायाम करते हैं, तो उसमें ध्यान या प्राणायाम को जरूर शामिल करें। आपको नहीं पता कि आपका शरीर कैसे स्ट्रागल कर रहा है। जब तक कि इसके काम को परिस्थितियों से ना परखा जाए, अपना ख्याल रखें।’

अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती है। कंगना रनौत इन दिनों अपनी प्रॉडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ को लेकर चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर अभिनीत इस फिल्म को कंगना रनौत प्रोड्यूस कर रही हैं। कंगना इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी नई जर्नी की शुरुआत कर रही हैं। वहीं बतौर अभिनेत्री वो जल्द ही फिल्म तेजस और धाकड़ में नजर आएंगी।

टैग: Covid 19
शेयर करें