मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Zika Virus: पांच साल की बच्ची कर्नाटक में जीका वायरस से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

इंडिया वॉइस

Zika virus in karnataka: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि रायचूर जिले की एक पांच वर्षीय लड़की राज्य में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। उन्होने यह भी कहा कि ‘हमें पुणे लैब से जो रिपोर्ट मिली है, उसमें जीका वायरस की पुष्टि हुई है. यहां से यह सैंपल 5 दिसंबर को भेजा गया था.

शेयर करें

Zika virus Case Found in karnataka: कोविड अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि अब जीका वायरस भारत में अपने पैर पसारने को तैयार है. दरअसल, पुणे के बाद अब कर्नाटक में जीका वायरस का केस मिला है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सोमवार को कहा कि रायचूर जिले की पांच वर्षीय एक लड़की में इस वायरस की पुष्टि हुई है. राज्य में यह जीका वायरस का पहला मामला है. हालांकि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. क्योंकि सरकार सभी आवश्यक उपाय कर रही है और जल्द ही इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी करेगी.

मंत्री जी ने कहा, ‘हमें पुणे लैब से जो रिपोर्ट मिली है, उसमें जीका वायरस की पुष्टि हुई है. यहां से यह सैंपल 5 दिसंबर को भेजा गया था. इसके साथ 2 और सैंपल भेजे गए थे. अन्य दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है.’ उन्होंने कहा ‘जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है वो पांच साल की बच्ची है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग बच्ची की निगरानी कर रहा है.‘ बता दें कि कुछ महीने पहले जीका वायरस के मामले केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार सावधानी बरत रही है और रायचूर और पड़ोसी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमण के मामले पाए जाने पर जीका वायरस परीक्षण के लिए नमूने भेजने के लिए भी कहा गया है. जिस लड़की में फिलहाल इस वायरस की पुष्टि हुई है, उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. अभी तक इस वायरस का यही एक केस है. इसके मिलते ही सावधानी बरती जा रही है.

क्या होता है जीका वायरस?
आपको बता दें कि, जीका वायरस मच्छरों से फैलने वाली एक बीमारी है. ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से ही फैलती है. ये मच्छर दिन के समय ही ज्यादा एक्टिव होते हैं. इस वायरस से होने वाला संक्रमण खतरनाक होता है और मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की भी नौबत भी आ सकती है.

शेयर करें