मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

पटनाः रनवे पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्तों की भीड़ आने पर भड़की JDU-RJD

Rakesh

पटना एयरपोर्ट पर उनकी रवानगी के दौरान रनवे तक भक्तों का पहुंच जाना अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। इस मामले में महागठबंधन बाबा की समर्थन में उतरी बीजेपी को घेरने में जुट गया है।

DHIRENDRA KRISHNA
शेयर करें

पटना। पटना एयरपोर्ट पर उनकी रवानगी के दौरान रनवे तक भक्तों का पहुंच जाना अब सियासी  मुद्दा बनता जा रहा है। इस मामले में महागठबंधन बाबा की समर्थन में उतरी बीजेपी को घेरने में जुट गया है।इन दिनों देश में बागेश्रर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके पटना  दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज है।

विपक्षी पार्टी बीजेपी बाबा के समर्थन में खुलकर बैंटिग कर रही है तो  दूसरी ओर महागठबंधन खुलकर बाबा का विरोध कर रहा है। आरजेडी बाबा को लेकर शुरू से ही विरोध में खड़ी नजर आ रही है वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनका विरोध करने लगे हैं।

नीतीश कुमार ने धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान का विरोध किया है। लेकिन महागठबंधन के नेता बाबा का विरोध क्यों कर रहे हैं, इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है। कहा तो ये भी जा रहा है कि नीतीश-तेजस्वी के कोड को बाबा ने एक ही झटके में डिकोड कर दिया।

यही कारण है कि न चाहते हुए भी नीतीश कुमार को चार दिन बाद बाबा बागेश्रर पर बोलना ही पड़ा। वहीं सियासी विरोध के बीच बाबा बागेश्रर के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई साथ ही विवादित शब्द भी लिखे गए।

पटना दौरे से वापस लौटे बाबा धीरेंद्र शास्त्री

बता दें कि 5 दिन बाद पटना दौरे के बाद बाबा बागेश्रर लौट गए हैं। लेकिन पटना एयरपोर्ट पर उनकी रवानगी के दौरान रनवे तक भक्तों का पहुंच जाना अब सियासी  मुद्दा बनता जा रहा है। इस मामले में महागठबंधन बाबा के समर्थन में उतरी बीजेपी को घेरने में जुट गया है।

JDU का कहना है कि इस मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसकी जांच करवानी चाहिए साथ ही इस मामले में कहा गया कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है और एयरपोर्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाना ठीक नहीं।

 

शेयर करें