मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
बॉलीवुड

Cruise Drugs Case : आर्यन खान को NCB की चार्जशीट में क्लीन चिट, 14 लोगों पर चलेगा केस, जानें कौन हैं वो लोग?

NCB ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर सैघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए इन सभी 6 लोगों को क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपी माना गया है।

शेयर करें

मुंबई, 27 मई। मुंबई में हाईप्रोफाइल कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 6 लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चार्जशीट में क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

आर्यन खान सहित 6 लोगों को NCB की क्लीन चिट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के DDG (संचालन) संजय कुमार ने बताया कि कार्डिलिया क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को NDPS कोर्ट में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। इस चार्जशीट में NCB ने कोर्ट को बताया है कि आर्यन खान, अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर सैघन, भास्कर अरोड़ा, मानव सिंघल के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला, इसलिए इन सभी 6 लोगों को क्लीन चिट दी गई है। इसके अलावा बाकी 14 लोगों को चार्जशीट में आरोपी माना गया है। इन सभी 14 लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा।

ड्रग्स मामले में NCB ने 20 लोगों को किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि NCB ने पिछले साल 3 अक्टूबर को कार्डिलिया क्रूज पार्टी पर रेड के दौरान आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मूनमून धमेचा समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर को आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मूनमून धामेचा को कोई सबूत ना मिलने के बाद जमानत दे दी थी। NCB के पास मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 2 अप्रैल तक का समय था, लेकिन NCB पर लगे आरोपों के चलते जांच ठप हो गई थी।

NCB ने कोर्ट में 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

वहीं जांच के दौरान NCB के मुंबई डिवीजन के तत्कालीन प्रमुख समीर वानखेड़े का तबादला कर दिया गया था। इसलिए मामले की जांच कर रही NCB की विशेष समिति ने मार्च के आखिरी में मुंबई सत्र न्यायालय में एक आवेदन दायर कर चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों के विस्तार की मांग की थी। कोर्ट ने NCB को 60 दिन का समय दिया था। NCB ने शुक्रवार को 10 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

शेयर करें