Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में मामूली विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली, मौत

मैनपुरी में मामूली विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली, मौत

यूपी के मैनपुरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के धाराऊ गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र श्रीराम को गांव के ही दबंग ने पेट में गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

By Rakesh 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के धाराऊ गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र श्रीराम को गांव के ही दबंग ने पेट में गोली मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

पढ़ें :- सीतापुर में 6 लोगों की हत्या पर DGP सख्त, SP से मांगा स्पष्टीकरण  

गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात तकरीबन 9:30 बजे भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया। सैफई में ही उपचार के दौरान दिनेश चंद्र शाक्य ने दम तोड़ दिया।

परिवार के लोगों ने दबंग द्वारा  गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की बेटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 9:15 बजे जनरल स्टोर की दुकान पर उनके पिता खड़े थे। तभी गांव का ही रहने वाले अरविंद और लंबे पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा उनको गोली मारी गई। जिससे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

चार महीने पहले दिनेश चंद्र के बेटे से अरविंद कुमार का विवाद हो गया था। जिसके बाद इस बात को लेकर पैर छूकर समझौता कराया गया था। इसी बात को लेकर गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद गांव में एसपी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

पढ़ें :- बिजनौर में दिलदहला देने वाली घटनाः मामा ने चाकू से हमला कर भांजे की ले ली जान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com