मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नर्सिंग होम में लटका मिला संचालिका का शव, मुकदमा दर्ज

Rajni

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 18 मई को एक नर्सिंग होम में युवती का शव फंदे से लटकता मिला।

suicide
शेयर करें

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में 18 मई को एक नर्सिंग होम में युवती का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका नर्सिंग होम की संचालिका बताई जा रही है। मृतका के पति मुलायम ने अस्पताल के सहमालिक पर अपनी पत्नी की हत्या करके शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

गाजियाबाद के रहने वाले मुलायम का आरोप है कि अस्पताल को हड़पने के लिए सहमालिक ने रुचि की हत्या की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित चौरसिया ने बताया कि थाना कांट के अंतर्गत एक नर्सिंग होम चलाने वाली रुचि सक्सेना (25) का शव गुरुवार को उनके नर्सिंग होम में उन्हीं के कार्यालय की छत के कुंडे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम संचलिका रुचि प्रबंधन का काम देखती थी। उन्होंने बताया कि मुलायम की तहरीर पर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। रुचि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शेयर करें