मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेशः लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का बाथरूम में मिला शव

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का घर के बाथरूम में संदिग्ध हाल में शव मिला। मृतक के हाथ की नस कटी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

dead body
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड सचिवालय अधिकारी का घर के बाथरूम में संदिग्ध हाल में शव मिला। मृतक के हाथ की नस कटी हुई थी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद तिवारी का घर के बाथरूम में शव मिला। मृतक काफी समय से बीमारी से परेशान थे। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय गांधीपुरम की है।

शेयर करें