मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः 50 फीट की ऊंचाई से मौत का स्टंट, गर्मी से बचने को बच्चे पुल से लगा रहे छलांग

Desk

रुड़की शहर में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवा और बच्चे गंगा में छलांग लगाकर अपनी गर्मी शांत कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए ये युवा स्टंट का सहारा ले रहे हैं। ये अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर युवा और बच्चे गंगनहर में मौत की छलांग लगा रहे हैं।

शेयर करें

रुड़की। रुड़की शहर में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवा और बच्चे गंगा में छलांग लगाकर अपनी गर्मी शांत कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए ये युवा स्टंट का सहारा ले रहे हैं। ये अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर युवा और बच्चे गंगनहर में मौत की छलांग लगा रहे हैं।

वहीं एक ओर रोंगटे खड़े कर देने वाला युवक का गंगनहर मे स्टंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। रुड़की में गंगनहर के ऊपर बने गंगा ब्रिज पर युवक लगभग 50 फ़ीट की ऊंचाई पर चढ़ जाता है। देखते ही देखते युवक पुल से गंगा में छलांग लगा देता है।

जिसका वीडियो राहगीरों द्वारा बनाया गया। इस मामले पर रुड़की सीओ नरेंद्र पंत का कहना है कि वीडियो प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। पुलिस की ओर से इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि गंगनहर किनारे घाटों पर उनके द्वारा जागरूकता के लिए फ्लेक्सी बोर्ड लगाने का कार्य किया जाएगा।

शेयर करें