1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सियासतः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- नैतिक आधार पर छोड़ दें दिल्ली CM की कुर्सी

सियासतः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- नैतिक आधार पर छोड़ दें दिल्ली CM की कुर्सी

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह आज फिर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के सामने प्रस्तुत होने से इंकार किया, इससे यह साफ दर्शाता है कि उन्हें देश की प्रशासनिक एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह आज फिर मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के सामने प्रस्तुत होने से इंकार किया, इससे यह साफ दर्शाता है कि उन्हें देश की प्रशासनिक एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है।

पढ़ें :- FIR वापसी, छात्र आंदोलन और E20 पेट्रोल विवाद पर देश में नई बहस

इसके बाद एक सवाल खड़ा होता है कि क्या अब उनके पास मुख्य मंत्री बने रहने का नैतिक आधार बचा है। श्री सचदेवा ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस गलत लगते हैं तो वह पत्र-पत्र खेलने की बजाए सम्बंधित न्यायलय जाएं। पर वह जानते हैं कि उनका केस साफ भ्रष्टाचार का है और न्यायलय से राहत मिलना लगभग असंभव है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की तरह मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर आदि भी ईडी नोटिस को गलत बताते थे, फिर पेश हुए और आज अनेक प्रयास के बाद भी किसी न्यायलय से जमानत पाना तो दूर हर न्यायलय से फटकार पा रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि जिन केस नोटिसों के आधार सिसोदिया – संजय सिंह जेल में हैं, उसी केस में केजरीवाल को मिला नोटिस कानूनी रूप से गलत कैसे हो सकता है।

पढ़ें :- आंबेडकर...आंबेडकर..आंबेडकर..और भड़क गई कांग्रेस ! अमित शाह पर बरस रहे सियासी शोले
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com