नई दिल्ली, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन को लेकर चर्चा की।
वहीं मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 सालों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले सालों में वो राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
आज @myogiadityanath जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। pic.twitter.com/TeRcIRFreA
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2022
इससे पहले अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिले। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
माननीय उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री एम. वेंकैया नायडु जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपसे भेंट सदैव ही ऊर्जा प्रदान करती है।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार माननीय उपराष्ट्रपति जी!
@VPSecretariat pic.twitter.com/aw4wbDjXVG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022
बतादें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी को मिली सफलता के बाद योगी आदित्यनाथ की ये पहली दिल्ली यात्रा है।