मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
खेल

Sagar Dhankar Murder Case: पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ओलंपियन सुशील कुमार, 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय

इंडिया वॉइस

Sagar Dhankar Murder Case: सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फंसे सुशील कुमार, दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में ओलंपियन सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं.

शेयर करें

Sagar Dhankar Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आज ओलंपियन सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने और आपराधिक साजिश सहित अन्य धाराओं से संबंधित आरोप तय किए। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने फरार दो आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल 4-5 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपियन सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था. यहां उन्होंने मारपीट की. इस मारपीट में पहलवान सागर धनखड़ बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. पिटाई करने के बाद अगले दिन से ही सुशील कुमार फरार चल रहा था. 17 दिन बाद 23 मई को सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. फिलहाल सुशील कुमार समेत इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपी पुलिस हिरासत में है और तिहाड़ जेल में बंद हैं.

आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया है. जिसमें से 18 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस केस में करीब 170 पेज की चार्जशीट है और इसमें 1000 पेज एनेक्चर हैं. यानी कुल 1100 पेजों की चार्जशीट दाखिल की गई है. पुलिस ने मामले में 155 गवाह बनाए हैं.

टैग: delhi news
शेयर करें