1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नीट काउंसलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों ने हड़ताल की खत्म

नीट काउंसलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों ने हड़ताल की खत्म

नीट पीजी काउंसलिंग (NEET PG counseling) में देरी को लेकर चल रही फोर्डा (FORDA) की हड़ताल खत्म कर दी है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 1 जनवरी 2021 । नीट पीजी काउंसलिंग में देरी के मुद्दे पर डॉक्टरों की संस्था फोर्डा (FORDA) के अंतगर्त आने वाले सभी रेजिडेंसियल डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे थे। लेकिन मरीजों की स्थिति को देखते हुए संस्था ने हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर संस्था के सदस्यों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 6 जनवरी से पहले कमेटी की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में जमा करने का आश्वासन दिया है। इस पहल के बाद ही फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

नीट काउंसलिंग में देरी के चलते फोर्डा संस्था के तत्वाधान में रेजिडेंशियल डॉक्टर्स की करीब दो सप्ताह से हड़ताल चल रही थी। 17 दिसंबर से इस हड़ताल का दूसरा चरण शुरु हुआ था। हड़ताल में बैठे डॉक्टर्स को बीते दिनों पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद से ये मामला तूल पकड़ने लगा था।

फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा मरीजों की परेशानी से हम परिचित हैं, हड़ताल की वजह से कई सर्जरी टाल दी गई थी। लेकिन अब मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों पर दर्ज की गई एफआरआई को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हड़ताल खत्म होने से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग, आरएमएल, जीबी पंत, लोकनायक सहित कई अस्पतालों के डॉक्टर शनिवार से ओपीडी पहुंच गए हैं। इससे बीते दिनों ओपीडी में डॉक्टरों की कमी से परेशान मरीजों को आज काफी राहत मिली।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन 

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

फोर्डा के अध्यक्ष डॉ. मनीष ने कहा कि 29 दिसंबर को उनकी बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुई। इसमें आश्वासन मिला है कि मंत्रालय 6 जनवरी तक सुप्रीम कोर्ट में कमेटी की रिपोर्ट पेश करेगा। जिसके बाद नीट काउंसलिंग की तारीखों को घोषित किया जाएगा। छह जनवरी की सुनवाई के बाद फोर्डा संस्था सभी अस्तालों के डॉक्टरों के साथ दोबारा बैठक करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com