मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार हुई अलर्ट,अरविंद केजरीवाल ने बुलाई बैठक, पढ़ें

इंडिया वॉइस

भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें कोरोना को लेकर सतर्क नजर आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के लेकर कल यानी गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

शेयर करें

भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें कोरोना को लेकर सतर्क नजर आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के लेकर कल यानी गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार सतर्क नजर आ रही है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। केजरीवाल के साथ होने वाली इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिस तरह चीन से कोरोना के मचाये कोहराम की तस्वीरें सामने आ रही उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में भारत में भी केंद्र से लेकर राज्य सरकार सतर्क नजर आ रही हैं। बुधवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय आला अधिकारियों के साथ बैठक हालात का जायजा लिया है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन में कोरोना की ताजा लहर से एक नया म्‍यूटेशन हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे निकला वायरस वर्तमान ओमिक्रोन वेरिएंट से ज्‍यादा घातक होगा। चीन में इस समय कोरोना ने तबाही मचा रखी है और 80 करोड़ लोगों के संक्रमित होने का खतरा है।

टैग: delhi news
शेयर करें