मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Nizamuddin Markaz Mosque : दिल्ली हाईकोर्ट ने दी निजामुद्दीन मरकज की मस्जिद के पांचों फ्लोर खोलने की सशर्त इजाजत

इंडिया वॉइस

जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने मस्जिद प्रबंधन को प्रवेश और निकासी समेत सीढ़ियों पर CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें

नई दिल्ली, 01 अप्रैल। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूरे रमजान महीने में निजामुद्दीन मरकज स्थित मस्जिद के ग्राउंड फ्लोर समेत 5 फ्लोर को शर्तों के साथ खोलने की मंजूरी दे दी है। जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने मस्जिद प्रबंधन को प्रवेश और निकासी समेत सीढ़ियों पर CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

शर्तों के अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

कोर्ट ने कहा कि शबे बरात के समय लगाई गई शर्तों के अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके पहले दिल्ली पुलिस निजामुद्दीन मरकज के मस्जिद परिसर को रमजान में शर्तों के साथ खोलने को तैयार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि शबे बारात के मौके पर मस्जिद खोलने के लिए हाईकोर्ट ने जो शर्तें लगाई गई थी वही शर्तें रमजान के मौके पर भी होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने पिछले 16 मार्च को निजामुद्दीन मरकज के मस्जिद परिसर के चार फ्लोर शबे बारात के लिए खोलने की मंजूरी दी थी। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी की बेंच ने कहा था कि प्रबंधन इस बात को सुनिश्चित करेगा कि हर फ्लोर पर नमाजियों को प्रवेश देते समय सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन हो।

बतादें कि सुनवाई के दौरान 23 फरवरी को दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से वकील संजय घोष ने कहा था कि रमजान का महीना भी 2 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जो चांद देखे जाने पर निर्भर होगा। उन्होंने इस दौरान निजामुद्दीन मरकज स्थित मस्जिद को खोलने की मांग की थी। गौरतलब है कि मार्च 2020 में निजामुद्दीन मरकज स्थित मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें विदेशी नागरिक आए थे। उसके बाद पुलिस ने इस मस्जिद को सील कर दिया था।

शेयर करें