मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में 1 अगस्त से शुरू होगी लक्ष्मी योजना, महिलाओं को मिलेगा ₹2,500 महीना

HO BUREAU

दिल्ली सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 1 अगस्त को गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय (पूर्व) में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

शेयर करें

1 अगस्त दिल्ली के महिलाओं के लिए खुशखबरी का दिन है।

दिल्ली सरकार कल से दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पोर्टल लॉन्च करेंगी, जिसके साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी कर पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

दिल्ली सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 1 अगस्त को गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय (पूर्व) में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं कुछ पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगी।

पोर्टल लॉन्च के साथ शुरू होंगे आवेदन

योजना के शुभारंभ के बाद सभी पात्र महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। सरकार ने पूरी आवेदन प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है, ताकि लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के योजना का लाभ मिल सके।

रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने की तैयारी

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाए। इससे महिलाओं को जल्द आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं से किया गया अपना महत्वपूर्ण वादा पूरा किया है। उनके अनुसार, दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देने वाली पहल है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Written By- अरविंद कुमार (दिल्ली, ब्यूरो)

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें