मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

MCD Mayor Election: 24 जनवरी को होगा दिल्ली नगर निगम मेयर का चुनाव, LG ने दी मंजूरी

इंडिया वॉइस

MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम की बैठक 24 जनवरी को होगी. इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुष्टि कर दी. साथ एलजी ने दिल्ली में मेयर डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव की भी मंजूरी दे दी है.

शेयर करें

दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक अब 24 जनवरी को होगी, जिसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. 24 जनवरी को ही पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और मेयर, डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का भी चुनाव होगा.बता दें कि 250 सीटों के लिए हाल ही में नगर निगम के चुनाव कराए गए थे.

गौरतलब है कि निगम ने उपराज्यपाल को 30 जनवरी का प्रस्ताव भेजा था. वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 24 जनवरी का प्रस्ताव दिया था. एलजी ने उपमुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बैठक के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है.इससे पहले छह जनवरी को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बुलाई गई सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था, जिसके कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था.

आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 12 जनवरी को दिल्ली में मेयर चुनाव कराने के लिए 4 तारीखों- 18, 20, 21 और 24 जनवरी का एलजी के पास प्रस्ताव दिया था. प्रस्ताव में दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल से कहा कि पिछले 8 महीनों से MCD बिना मेयर के काम रही है, ऐसे में और देरी करना सही नहीं है. इसके बाद एलजी ने 24 जनवरी को मेयर का चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के सात लोकसभा सांसद, आप के तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मनोनीत 14 विधायक भी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव में भाग लेंगे.

टैग: delhi news
शेयर करें