1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, करीब 10 वाहन जलकर खाक

दिल्ली के सदर बाजार में लगी भीषण आग, करीब 10 वाहन जलकर खाक

पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में वेस्ट एंड सिनेमा के पास खड़ी कारों और बाइकों सहित वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें दोपहिया वाहनों सहित कई वाहन जलकर खाक हो गए।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi fire news: राजधानी दिल्ली में हुआ एक बड़ा हादसा, पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बड़ा टूटी चौक के पास गुरुवार (1 दिसंबर, 2022) शाम 6.15 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें दोपहिया सहित कई वाहन जलकर खाक हो गए। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। अभी आग लगने के कारणों को पता नहीं चल सका है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सदर बाजार क्षेत्र के बड़ा टूटी चौक के पास दोपहिया सहित 5-6 वाहनों में आग लगी है. दमकल की 4 गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं. अभी तक की जानकारी के मुताबिक CNG किट में बलास्ट हुआ है. हालांकि अभी तक कोई घायल नहीं और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं.

आपको बता दें कि, इससे पहले बुधवार को दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बुधवार को कपड़े की एक दुकान में आग लग गई थी। इस घटना को लेकर दमकल अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि दमकल कर्मियों को दोपहर साढ़े दस बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

28 नवंबर को भी दिल्ली में लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगी थी। इस फैक्ट्री में जूता-चप्पल बनते थे, इस आग की घटना से फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ था।

पढ़ें :- भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com