1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में वायु ही नहीं, ध्वनि प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर, DPCC की रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली में वायु ही नहीं, ध्वनि प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर, DPCC की रिपोर्ट में खुलासा

विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल दिल्ली में अब ध्वनि प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है,निरंतर शोर में रहने की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो रही हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल दिल्ली में अब ध्वनि प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है.काफी इलाकों में यह घटता- बढ़ता रहता है जबकि कुछ इलाकों में लगातार उच्च स्तर पर ही दर्ज किया जा रहा है. इसकी वजह से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग परेशान है. निरंतर शोर में रहने की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो रही हैं.

पढ़ें :- दिल्लीवालों के लिए बड़ी राहत, मार्च 2027 तक पानी के पुराने बिल पर LPSC100% माफ, बढ़ाई समय - सीमा

दिल्ली पुलिस ने तो हाल ही में प्रेशर हार्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान भी शुरू किया है. अधिकारियों के अनुसार अब रिहायशी इलाकों में शोर की कई वजह हैं, ट्रैफिक के अलावा फेरी वाले भी लाउड स्पीकर लगाकर अपना व्यवसाय करने लगे हैं. रिहायशी क्षेत्रों के आसपास बाजार होने की वजह से वहां पर भीड़ व ट्रैफिक दोनों ही बढ़ने लगे हैं.

डीपीसीसी के निगरानी केंद्रों के अनुसार राजधानी के सबसे अधिक शोर वाले इलाकों में करोल बाग (सुबह 7 से रात 10 बजे तक), शाहदरा (सुबह 6 से रात 11 बजे तक), लाजपत नगर (सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, शाम 6 से आठ बजे तक), द्वारका (सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक, शाम छह से आठ बजे तक) गंभीर स्तर का ध्वनि प्रदूषण झेल रहे हैं.यहां पर इसका स्तर 60 से 68 डीबी तक दर्ज किया जा रहा .

आपको बतादें कि ध्वनि प्रदूषण की स्वीकृत सीमा (डीबी-डेसिबल में) औद्योगिक क्षेत्र में 75 डीबी (दिन), 70 डीबी (रात)होना चाहिए,वंही व्यावसायिक क्षेत्र में 65 डीबी (दिन), 55 डीबी (दिन) होना चाहिए,आवासीय क्षेत्र की बात करें तो वंहा 55 डीबी (दिन), 45 डीबी (दिन) तय मानक हैं, साइस जोन (अस्पताल-स्कूल इत्यादि के आसपास) में तो 50 डीबी (दिन), 40 डीबी (रात) ही होना चाहिए.

पढ़ें :- दिल्लीवासियों को रेखा गुप्ता सरकार की बड़ी सौगात, 100 अटल कैंटीन शुरू; 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com