1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कामयाबीः दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के मास्टरमाइंड को बिहार से किया गिरफ्तार, भारतीय और नेपाली रुपए छापने वाले गैंग का पर्दाफाश

कामयाबीः दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों के मास्टरमाइंड को बिहार से किया गिरफ्तार, भारतीय और नेपाली रुपए छापने वाले गैंग का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय और नेपाली नोट बरामद किए हैं। 46 लाख 60 हजार नेपाली और 18 लाख 54 हजार भारतीय  नोट बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल इलाके की थाना पुलिस ने 28 सितंबर को आइएसबीटी से नकली भारतीय और नेपाल की नोट बरामद किए।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय और नेपाली नोट बरामद किए हैं। 46 लाख 60 हजार नेपाली और 18 लाख 54 हजार भारतीय  नोट बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि पटपड़गंज इंडस्ट्रियल इलाके की थाना पुलिस ने 28 सितंबर को आइएसबीटी से नकली भारतीय और नेपाल की नोट बरामद किए।

पढ़ें :- दिल्ली एनकाउंटर: रोहिणी क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर दबोचे, अवैध हथियार बरामद

इसमें बंदायू का रहने वाला छवि राम को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। छवि राम ने बताया कि वह ये नकली नोट बंदायू से लाया था। पुलिस उसके बताए पते पर बंदायू गई और वहां जाकर नकली नोट बनाने वाले इस गैंग के अन्य आरोपितों आसिफ और इमरान को पकड़ा। जिनके पास 87 हजार रुपए के नकली भारतीय नोट बरामद हुए।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला इस गैंग का मास्टरमाइंड दिनेश नाम का व्यक्ति है, जो मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से दिनेश को मुजफ्फरपुर से उसके घर से गिरफ्तार किया है। दिनेश अपने घर में नकली नोट बनाने का काम करता था। उसके घर से नकली नोट के साथ प्रिंटर और स्कैनर भी मिले हैं।

2016 में नक्सलियों के संपर्क में था दिनेश

दिनेश 2016 में नक्सलियों के संपर्क में था और दो महीने जेल भी गया। जेल से आने के बाद 2021 से वह अपने घर पर नकली नोट बना रहा है। पुलिस ने छविराम और दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बाकी साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पढ़ें :-  ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल का सनसनीखेज आरोप- दिल्ली CM के निजी सचिव ने मारापीटा, पुलिस कर रही जांच  

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com