मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Rajendra Nagar Bypolls Election : राजेंद्र विधानसभा सीट के उपचुनाव में छाया आप का जादू, मिली बंपर जीती

इंडिया वॉइस

दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर आप के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को हरा दिया। दुर्गेश पाठक ने 11,555 वोटो से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी।

शेयर करें

Delhi ByPolls Elections Result: दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा में जाने से खाली पड़ी राजेंद्र नगर की सीट पर दोबारा से चुनाव कराए गए थे। जिसका रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं। इस सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की है। दुर्गेश पाठक ने 11555 वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी व अपने प्रतिद्वंदी राजेश भाटिया को मात दी। दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट पर आप पार्टी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस जीत से ये बात साफ हो गई है कि आज भी दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी पर भरोसा करते हैं। इस सीट पर 23 जून को चुनाव हुए थे। आज सुबह 8 बजे से इस सीट के चुनाव पर गिनती शुरू हुई थी।

सुबह से ही वोटों की गिनती के हर राउंड में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक आगे चल रहे थे। सातवें राउंड की मतगणना में दुर्गेश पाठक ने 5024 वोट से बढ़त बनाई, जिसमें आप को 17,491 बीजेपी को 12,467 और कांग्रेस को 684 वोट हासिल हुए. इससे पहले लगातार हर एक राउंड में दुर्गेश पाठक बढ़त बनाते हुए दिखे और 17 राउंड की काउंटिंग के बाद आखिर में दुर्गेश पाठक ने 11 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की.

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट  

दुर्गेश पाठक की जीत के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली.’

शेयर करें