मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Delhi Riots : जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा पर पथराव और आगजनी, पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल

इंडिया वॉइस

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए पथराव में दर्जन भर से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त, कुछ में लगाई आग, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात, पूरे दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई।

शेयर करें

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में कुशल सिनेमा के पास शनिवार शाम करीब पौने 7 बजे हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव हुआ है। उपद्रवियों ने यहां पथराव के बाद आगजनी भी की। इसके बाद दो समुदायों की तरफ से मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ गाड़ियों और दुकान को आग के हवाले भी कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों के बीच तलवार और डंडे भी भांजे गए। घटना में पुलिसकर्मी समेत दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को काबू करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि हालात काबू में है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी डटे रहे और हालात का जायजा लेते रहे। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर्स बुलाई गई है। फोर्स ने इलाके में मार्च किया। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने बताया कि पथराव रोकने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

कुशल सिनेमा से शुरू हुआ बवाल

पुलिस के मुताबिक शोभायात्रा जब कुशल सिनेमा के पास पहुंची, तभी पीछे से कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान वीडियो सामने आए हैं जिसमें अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। बताया गया है कि पुलिस ने जब मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिश की, तब उपद्रवियों द्वारा उन पर भी हमला किया गया।

सब नियंत्रण में अभी- दिल्ली पुलिस कमिश्नर

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि अभी सब नियंत्रण में है। जहांगीरपुरी सहित राजधानी के बाकी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता अफवाहों और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों से दूर रहे और पुलिस को सूचित करें।

फायर सर्विस की 2 गाड़ियां भी मौके पर मौजूद

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है कि आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की भी 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। एक दुकान और दो वाहनों में आग लगाई गई थी, जिस पर तुरंत काबू कर लिया गया था। ऑपरेशन कॉल ऑफ कर दिया गया है और गाड़ियों को वापस बुला लिया गया है।

शेयर करें