Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Weather Update: दिल्ली में नया साल शुरू होते ही शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना- जानें मौसम का हाल

Weather Update: दिल्ली में नया साल शुरू होते ही शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना- जानें मौसम का हाल

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटी दिखी दिल्ली-एनसीआर, नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को शीतलहर के साथ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी सर्दी फिर से दस्तक दे सकती है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Delhi Weather update: कोहरे की चादर में लिपटी दिखी दिल्ली-एनसीआर, नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। हालांकि, बीते तीन-चार दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में ठंड और कोहरा थोड़ा कम था, लेकिन 2023 की शुरुआत के साथ ही लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ सकती है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली (Regional Meteorology Centre New Delhi) के मुताबिक, अगले दो दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. दिल्ली में सोमवार (2 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. इसके साथ ही आसमान साफ रह सकता है. इससे पहले रविवार (1 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. नवल कुमार वर्मा की ‘रिवर्सिंग प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स इन नेचुरल वे’ किताब का किया विमोचन, इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना प्रोस्टेट

4 और 5 जनवरी को फिर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिससे ठिटुरने वाली सर्दी बढ़ सकती है. प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, सुबह हल्का कोहरा रहेगा और दिन में धूप निकलने के आसार हैं. दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इस दिन राज्य का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके अलावा, बुधवार और गुरुवार को शीतलहर के साथ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

आपको बता दें कि, 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान है. दिल्ली में 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इसके अलावा आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 5 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी भागों में मंगलवार तक शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।

पढ़ें :- देश गणतंत्र दिवस के उल्लास में डूबा, राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन, नारी शक्ति से गौरवान्वित हुआ देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com