Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हार की समीक्षा के लिए CM योगी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, नहीं शामिल हुए दोनो डिप्टी सीएम, जाने राजनीतिक समीकरण

हार की समीक्षा के लिए CM योगी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, नहीं शामिल हुए दोनो डिप्टी सीएम, जाने राजनीतिक समीकरण

चुनाव नतीजों के बाद आज यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक में दोनो डिप्टी सीएम मौजूद नही थे। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या लखनऊ से बाहर हैं।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। चुनाव नतीजों के बाद आज यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक में दोनो डिप्टी सीएम मौजूद नही थे। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या लखनऊ से बाहर हैं। मुख्यमंत्री ने आज सभी मंत्रियों को कामकाज की समीक्षा के लिए बुलाया था। लेकिन इस बैठक में दोनो डिप्टी सीएम शामिल नही हुए। मुख्यमंत्री की बैठक 1 घंटे भी भीतर खत्म हो गई।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश शासन महिला श्रम बल भागीदारी दर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का यूपी में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। जिसकी समीक्षा करने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों की बैठक बुलाई थी। जिसमे यह जानने का प्रयासकिया गयाकि आखिर जनता के बीच में किस चीज की नाराजगी थी। जिसकी वजह से भाजपा को यूपी में कम सीटें मिली।

यूपी में बीजेपी को कम सीटें मिलने का असर केंद्र सरकार पर भी देखने मिला। यहां बीजेपी पूर्ण बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी और अब अन्य दलों के सहयोग से केंद्र में सरकार बनने जा रही है। यूपी की 80 लोकसभा सीट में भाजपा को मात्र 33 सीटें ही मिली वहीं सपा को सर्वाधिक 37 मिली कांग्रेस को मात्र 6 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com