मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- अखिलेश साईकिल लेकर सैफई जाए, 2047 से पहले कुछ नहीं…

up bureau

हरदोई में आज यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। डिप्टी सीएम प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री के नितिन अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सामरोह

हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- अखिलेश साईकिल लेकर सैफई जाए, 2047 से पहले कुछ नहीं...
शेयर करें

हरदोई। हरदोई में आज यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। डिप्टी सीएम प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री के नितिन अग्रवाल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सामरोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को जमकर निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी तो 27 का सत्ताधीश की होडिंग लगा रहे है। अखिलेश जी 2047 तक भूल जाइए, तब तक साइकिल को सैफई ले जाइए। उन्होंने कहा PDA पागल बनाने का एक फर्जी गुट है। PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया उन्होंने कहा। कटहरी का उपचुनाव हम भारी मतों से जीते हैं जिस पर समाजवादी पार्टी का लंबे वक्त से कब्जा था और हम दावा करते हैं कि करहल में भी हम 2027 में कमल खिला देंगे।

सपा बसपा ने बेवकूफ बनाया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अहंकार में चली गई थी चुनाव से पहले ही सपा के गुंडे अराजकता फैलाने में लग गए थे उन्होंने कहा कि 2024 में सपा और बसपा ने झूठ बोलकर सिम पाई बाबा साहब के असली पुजारी हम हैं सपा और बसपा ने सिर्फ इनका इस्तेमाल किया है और उसे संवैधानिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा झूठ बोलकर लोकसभा में तो सिम पाली लेकिन 2024 में ही हरियाणा और महाराष्ट्र में इनका क्या हाल हुआ यह किसी से छुपा नहीं है।
उन्होंने कहा मिल्कीपुर में होने वाले चुनाव में हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे यह आज ही हम आपके यहां बात कर जा रहे हैं। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी महाकुंभ पर सवाल उठाते हैं 2013 में वह मुख्यमंत्री थे और कुंभ हुआ था जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने अपने चाचा मोहम्मद आजम खान को दी थी उसे समय जितनी मौतें हुई वह उनको याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

शेयर करें