Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सांस लेना हो रहा मुश्किल, तापमान में भी गिरावट, पढ़ें

दिल्ली में सांस लेना हो रहा मुश्किल, तापमान में भी गिरावट, पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली धीमी हवा और कम तापमान के चलते बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रहा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली धीमी हवा और कम तापमान के चलते बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अभी तक सबसे कम तापमान है।

पढ़ें :- दिल्ली भाजपा का शिष्टमंडल पुलिस आयुक्त से मिला, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों की सौंपी शिकायत, जांच की मांग

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  तेज हवा चलने से रविवार तथा सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया था। मंगलवार को 24 घंटे का औसतन एक्यूआई 290 रहा था। इस महीने में दूसरी बार एक्यूआई में इतना सुधार देखा गया था, जो इससे पहले एक नवंबर को 281 रहा था।

वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को, फरीदाबाद में 348, गाजियाबाद में 346, ग्रेटर नोएडा में 329, गुड़गांव में 308 और नोएडा में 320 रहा। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ”अच्छा”, 51 और 100 के बीच ”संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच ”मध्यम”, 201 और 300 के बीच ”खराब”, 301 और 400 के बीच ”बहुत खराब” और 401 और 500 के बीच ”गंभीर” श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली सरकार बुधवार को एक समीक्षा बैठक में स्कूल, कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान दोबारा खोलने और सरकारी कर्मचारियों की मौजूदा ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था पर फैसला करेगी। संपीड़ित प्राकृतिक गैस संचालित गैर-जरूरी सामान से लदे ट्रकों को शहर में आने की अनुमति देने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा ।

आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के इलाकों में धुंध देखी गई। नौरोजी नगर और नेहरू प्लेस के आसपास के इलाकों का भी कुछ ऐसा ही हाल था।

पढ़ें :- मिली सुविधाः परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रूट नंबर 928 पर बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com