मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्लीः तीन महीने में 12.50 लाख टन कूड़े  का निपटारा

Rajni

दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट्स का दौरा किया।

lg
शेयर करें

नई दिल्ली।  दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना  ने मंगलवार को दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट्स का दौरा किया। अधिकारियों का कहना है कि उप राज्यपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की बदौलत ही पिछले तीन महीनों में ही 12.50 लाख टन कूड़े  का निपटारा किया जा चुका है।

इसके चलते पिछले सात महीने में गाजीपुर, ओखला और भलस्वा स्थित कूड़े के पहाड़ों  की ऊंचाई करीब 15 मीटर तक घट गई है। उप राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तीनों कूड़े के पहाड़ों पर पड़े बाकी के कूड़े का निपटारा भी तय समय सीमा के अंदर किया जाए।

बता दें कि फरवरी महीने की 16 तारीख को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उप राज्यपाल की अध्यक्षता में हाई लेवल कमिटी गठित की थी। इसके बाद से कूड़े के निपटारे के काम में काफी तेजी आई है। जिसकी प्रगति की समीक्षा के लिए उप राज्यपाल ने मंगलवार को तीनों लैंडफिल साइट का दौरा किया।

टैग: Delhi
शेयर करें