Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सांप डसे तो न घबराएं, करें ये उपाय

सांप डसे तो न घबराएं, करें ये उपाय

बरसात में सांप डसने से मौत की खबर आए दिन सुनने को मिल जाती है। ऐसे में बारिश में मन में डर बना रहता है कि कहीं सांप किसी को डस  न ले।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली।  बरसात में सांप डसने से मौत की खबर आए दिन सुनने को मिल जाती है। ऐसे में बारिश में मन में डर बना रहता है कि कहीं सांप किसी को डस  न ले। बच्चों की चिंता ज्यादा होती है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः EVM से ही होंगे चुनाव, बैलेट से चुनाव कराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

इसलिए इस डर से बचने के लिए सबसे पहले आपको जान लेना चाहिए कि सांप डसने पर शरीर पर कैसे निशान पड़ते हैं, इसके क्या लक्षण होते हैं, डॉक्टर के पास जाने से पहले आपको क्या-क्या करना चाहिए। यहां जानें इन तमाम सवालों के जवाब, जिससे सांप डसने के बाद किसी की जान बच सकती है।

डॉक्टर के मुताबिक, जब कभी जहरीला सांप काटता है, तब आमतौर पर दो निशान बनते हैं। अगर छोटे-छोटे कई निशान हैं तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि जिस सांप ने काटा है, वह कम जहरीला हो सकता है।

हालांकि, इलाज तुरंत शुरू कर देना चाहिए। सांप काटने के बाद सबसे जरूरी होता है, उसे पहचानकर तुरंत इलाज करना। भारत में सांपों की कुल 250 प्रजातियां पाई जाती है। इनमें से 4 सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं।

कॉमन कोबरा (नाग), सॉ-स्केल्ड वाइपर, कॉमन क्रेट और रसेल वाइपर सबसे जहरीले माने जाते हैं। जहरीले सांप का फन देखने में त्रिकोण नजर आता है और सांप गैर जहरीला है तो उसका सिर सामान्य रहता है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल

अगर सांप काट ले और उसका जगह शरीर में फैल रहा है तो उल्टी आना, अकड़न, कंपकंपी, एलर्जी, पलकों का गिरना, घाव के चारों तरफ सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा का रंग बदलना, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द  और जी मिचलाना जैसे लक्षण दिखते हैं।

सांप काट ले तो क्या करें

  1. सांप काटने पर तुरंत इंसान को सांप से दूर करें और एंबुलेंस बुलाएं।
  2. सांप ने दिल के नीचे वाले हिस्से में काटे तो तुरंत उस इंसान को लिटा दें।
  3. जहर फैलने से रोकने के लिए उसे व्यक्ति को शांत रखें।
  4. सांप काटने वाली जगह को ढीली और साफ पट्टी से ढंक दें।
  5. घाव के आसपास कोई ज्वेलरी, धागा बंधा है तो तुरंत खोलकर हटा दें।
  6. सांप ने पैर में काटा है तो तुरंत जूता उतरवा दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com