मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

Vaishno Devi Snowfall: वैष्णो देवी में सीजन की पहली ‘बर्फबारी’, श्रद्धालु को मिली दौगुनी खुशी

इंडिया वॉइस

त्रि‍कुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी दरबार (Mata Vaishno Devi Darbar) सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी (Trikuta Parbat Snowfall) देखने को मिली है. स्‍नोफॉल (Snowfall) के इस नजारे को देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वह मां के जयकारों के साथ इस बर्फबारी का भी खूब आनंद ले रहे हैं. मां के जयकारे लगाकर श्रद्धालु इस बर्फबारी में गर्माहट पैदा कर रहे हैं.

शेयर करें

Mata Vaishno Devi Bhawan Snowfall: माता वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. श्रद्धालु इस बर्फबारी को देखकर बेहद ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि हम इसी उम्मीद से आए थे कि शायद हमें वैष्णो देवी में बर्फबारी देखने को मिलेगी. श्रद्धालुओं का कहना है कि माता ने हमारी मनोकामना पूर्ण की है और हमें खुशी है कि हमने यहां पर बर्फबारी देखने को मिल रही है. आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी.

जानकारी के मुताब‍िक माता के त्रि‍कुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली है. वहीं बर्फबारी में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की हुई है. बता दें कि घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया था इसके अलावा सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है.

जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है. श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए हैं. इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है.

शेयर करें