1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, पहले मारा-पीटा, फिर उतारा मौत के घाट

दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, पहले मारा-पीटा, फिर उतारा मौत के घाट

खबर बलरामपुर से है जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के गदुरहवा में एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई।

By up bureau 

Updated Date

बलरामपुर। खबर बलरामपुर से है जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के गदुरहवा में एक विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। दहेज की मांग को लेकर एक महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर गदुरहवा के निवासी खुशनुमा की फांसी लगाकर हत्या की गई है। मृतका के पिता आसमा पुत्र हैदर बलरामपुर जिले के काशीराम कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के समक्ष दिए गए तहरीर में कहा है कि मेरी पुत्री की शादी नगर थाना क्षेत्र के गदुरहवा गांव निवासी गुलफाम हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता ने बताया कि पति, सास, ससुर, नंन्द, देवरा लगातार मेरी पुत्री को दहेज का 2 लाख और बाइक की मांग कर रहे थे, दहेज के लिए मेरी पुत्री को आए दिन सभी लोग मारते पीटते थे,ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट करने के बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com