मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के प्रदर्शन से लखनऊ हर तरफ से जाम, डायवर्जन-बैरिकेडिंग दिखी बेअसर

up bureau

लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन हर तरफ जाम का आलम है। तीन घंटे तक शहर के प्रमुख मार्ग जाम रहे। इससे स्कूली बच्चे रास्ते में फंस गए। कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गईं। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन और बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी बेअसर रही।

कांग्रेस के प्रदर्शन से लखनऊ हर तरफ से जाम, डायवर्जन-बैरिकेडिंग दिखी बेअसर
कांग्रेस के प्रदर्शन से लखनऊ हर तरफ से जाम, डायवर्जन-बैरिकेडिंग दिखी बेअसर
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन हर तरफ जाम का आलम है। तीन घंटे तक शहर के प्रमुख मार्ग जाम रहे। इससे स्कूली बच्चे रास्ते में फंस गए। कई लोगों की ट्रेनें तक छूट गईं। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन और बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी बेअसर रही।

वही आज बुधवार को विधानसभा सत्र और कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण कांग्रेस कार्यालय के आसपास चौतरफा बैरिकेडिंग की गई है और रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय जाने वाले विधानसभा मार्ग, मुख्यमंत्री आवास मार्ग और अन्य सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को बंद कर दिया। बैरिकेडिंग और डायवर्जन के कारण शहरवासी जाम में परेशान हैं।

वही हजरतगंज चौराहा और विधानसभा मार्ग पर भीषण जाम लगा। स्टेशन रोड पर जबरदस्त जाम के चलते ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों को भी जाम में जूझना पड़ा। कई रास्ते पूरी तरह से ब्लॉक लालबत्ती चौराहा से एनेक्सी तिराहा की ओर जाने वाला रास्ता डाइवर्ट किया गया है। इधर जाने वाले वाहन एसएन ओवरब्रिज से नेहरु चौराहा, वाल्मीकि चौराहा होकर सदर ओवरब्रिज से बर्लिंगटन चौराहा की ओर डायवर्ट किया गया था। जाम में ये रास्ते पूरी तरीके से ब्लॉक हो गए।

शहर के मुख्य चौराहों पर लगा जाम

लखनऊ का मुख्य मार्ग हजरतगंज चौराहे से रायल होटल चौराहा तक प्रदर्शन और सत्र के कारण बैरिकेडिंग लगाकर डायवर्ट किया गया। वाहनों को हजरतगंज से सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा से रॉयल होटल और बर्लिंगटन की ओर डायवर्ट किया गया। शहर में प्रदर्शन के कारण हज़रतगंज लालबाग, कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा से बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज , वाल्मीकि चौराहा, नेहरू चौराहा होकर जाएगा, उदयगंज हुसैनगंज, सदर मॉल एवेन्यू में भीषण जाम लग गया।

आईटी चौराहा से हजरतगंज चौराहा की तरफ आने वाले मार्ग पर भी भीषण जाम है। चारबाग से हजरतगंज चौराहा की तरफ आने वाला रास्ता पूरी तरीके से जाम है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर और चारबाग बस अड्डे पर यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा। बर्लिंगटन चौराहे से हजरतगंज, अमीनाबाद ,चारबाग और सदर जाने वाले सभी रास्ते जाम की वजह से पूरी तरीके से ब्लॉक हैं।

शेयर करें