1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh: दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, SOG सिपाही की मौत, दरोगा घायल…

Aligarh: दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, SOG सिपाही की मौत, दरोगा घायल…

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पुलिसकर्मी के गोली से दूसरे पुलिसकर्मी के मौत हो गई। पूरा मामला अलीगढ़ के गभाना नगर का है।

By up bureau 

Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पुलिसकर्मी के गोली से दूसरे पुलिसकर्मी के मौत हो गई। पूरा मामला अलीगढ़ के गभाना नगर का है। जहां गोकशी के आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश मारने गई थी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी से पिस्टल अनलॉक करते समय गोली चली और सीधे एसओजी सिपाही के सिर में जा लगी। सिर में गोली लगने से सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक दरोगा घायल बताया जा रहा है।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना गांधी पार्क, गभाना में दबिश देने पहुंची थी। जहां, मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर मजहर हसन की पिस्टल लॉक हो गई। इस बीच उस पिस्तौल को दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया।

तभी पिस्टल से अचानक गोली चली, जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा याकूब को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उप निरीक्षक राजीव कुमार का इलाज अभी भी जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com