1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर के बाद मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर के बाद मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता

मेघालय में रविवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मेघालय में रविवार की देर रात को भूकंप के झटके महसूस किये गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान (National Center For Seismology) केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को रात के 11 बजकर 28 मिनट पर मेघालय से 60 किलोमीटर दूर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल के हानि की पुष्टि नहीं की.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ENE नोंगपोह में आया था.

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

करगिल में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

लद्दाख के करगिल में रविवार शाम 6 बजकर 32 मिनट 57 सेंकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 150 किमी नीचे थी.

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

दिल्ली में भी नए साल के मौके पर आया भूकंप

बता दें कि इससे पूर्व राजधानी दिल्ली (DELHI) में भी नए साल के मौके पर दो बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गए. भूकंप के झटके सुबह लगभग 11 बजे महसूस किए गए. इससे पूर्व रविवार की सुबह के वक्त भी भूकंप आया था. भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र हरियाणा (Haryana) के झज्जर में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था. दरअसल, बीते कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भूकंप के कई झटके आ चुके हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com