मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

एकनाथ शिंदे ने कहा मेरे पास 50 से ज्यादा विधायक, उद्धव ठाकरे अभी अल्पमत में

इंडिया वॉइस

Eknath Shinde News: उद्धव ठाकरे के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते है एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं और उद्धव ठाकरे बागी विधायकों को अयोग्य करार नहीं दे सकते।

शेयर करें

नई दिल्ली, 24 जून 2022 : Maharashtra News – पूरे देश की नजरें इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत में लगी हुई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों को आयोग्य घोषित करने की मांग की है। जिस पर एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे उनको अयोग्य करार नहीं दे सकते हैं, क्योंकि उनके पास खुद ही पर्याप्त विधायकों का साथ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शिवसेना के नोटिस से डरते नहीं है।

शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे उनको डराने का प्रयास कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि उनके पास पार्टी के 37 विधायकों का सपोर्ट है, इस तरह उनको शिवसेना के 50 विधायक समर्थन दे रहे हैं।

एक मीडिया हाउस से शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे हम लोगों को आयोग्य नहीं ठहरा सकते हैं। उद्धव ठाकरे में डराने की कोशिश कर रहे हैं। नियम के हिसाब से यह सही नहीं है। शिवसेना के 37 विधायकों का सपोर्ट दिया है। हमें कोई डरा नहीं सकता है और कानून हमारा साथ देगा।

कल सीएम उद्धव ठाकरे ने शाम को डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा था। इसमें एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के सभी 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई थी। दूसरी तरफ शिंदे ने भी एक पत्र लिखते हुए खुद को विधायक दल का नेता बताया था।

 

शेयर करें