1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणा में ठंड का कहरः बजुर्गों, मरीजों और बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत, कई जिलों में दृश्यता शून्य

हरियाणा में ठंड का कहरः बजुर्गों, मरीजों और बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत, कई जिलों में दृश्यता शून्य

हरियाणा में कोहरे का प्रकोप जारी है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। डॉक्टरों ने बजुर्गों,मरीजों और बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत दी है। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में कोहरे का प्रकोप जारी है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। डॉक्टरों ने बजुर्गों,मरीजों और बच्चों को घर में ही रहने की हिदायत दी है। प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

हरियाणा में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।अधिकतर जिलों में आज भी घना कोहरा छाया रहा।  सूर्य भगवान के दर्शन के लिए लोग तरस रहे हैं। इतना ही नहीं कई जिलों में दृश्यता शून्य रही। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। कुरुक्षेत्र का हाल भी दूसरे जिलों के जैसा ही है। दृश्यता कम होने के कारण सड़क हादसे भी देखने को मिल रहे हैं।

अभी आने वाले दिनों में भी कुरुक्षेत्रवासियों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले 3 दिन के लिए मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते प्रशासन भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। जहां वाहन चालकों को हिदायतें दी जा रही हैं वहीं कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा लोगों के वाहनों पर रिफ्लेक्टेड टेप भी लगाई जा रही है ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।

जरूरत पड़ने पर ही वाहन लेकर घर से निकलने की सलाह

कुरुक्षेत्र ट्रैफिक एसएचओ रामकरण ने बताया कि सड़क दुर्घटना कम हो इसके लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को चाहिए कि जरूरत पड़ने पर ही वाहन लेकर घर से निकले और वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालन करें।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दो पहिया वाहन चालकों को चाहिए कि वो हेल्मेट का प्रयोग उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति यातायात नियमों की पालन नहीं करता उनका चालान भी किया जा रहा है ताकि वो आगे के लिए सावधानी बरतें। कोहरे का असर लोगो के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। इसको लेकर कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी भी हिदायत दे रहे हैं। कुरुक्षेत्र सीएमओ ने लोगों को बिना काम घर से न निकलने की हिदायत दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com