Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः रोहतक में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मंत्री के वादा खिलाफी पर फूटा गुस्सा

हरियाणाः रोहतक में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, मंत्री के वादा खिलाफी पर फूटा गुस्सा

रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्वकर्मचारी संघ ने सर्कल स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। बिजली मंत्री की वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें बिजली निगम के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

By Rakesh 

Updated Date

रोहतक। रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्वकर्मचारी संघ ने सर्कल स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। बिजली मंत्री की वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें बिजली निगम के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस दौरान भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कहा कि बिजली कर्मचारी मजबूरन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्वकर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट ने इस दौरान 4 फरवरी की रोहतक में होने वाली कर्मचारी रैली को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग की कि NPS रद्द करके पुरानी पेंशन लागू की जाए। बिजली निगमों में तकनीकी कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता 5 हजार लागू किया जाए। सभी तरह के अनुबंधित/पार्ट टाइम/संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। जब तक अस्थाईकर्मी पक्के नहीं होते, समान काम-समान वेतन दिया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com