मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Hathras : हिंदू-मुस्लिम एकता प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, हवाई झूले से गिरकर कर्मचारी की मौत

up bureau

यूपी के हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ कस्बे में चल रही हिंदू-मुस्लिम एकता प्रदर्शनी मेले में लगे हवाई झूले से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई।

Hathras : हिंदू-मुस्लिम एकता प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, हवाई झूले से गिरकर कर्मचारी की मौत
शेयर करें

हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ कस्बे में चल रही हिंदू-मुस्लिम एकता प्रदर्शनी मेले में लगे हवाई झूले से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा निवासी 30 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है, जो झूले पर काम करता था।

वही घटना बीते दिन शाम लगभग 4 बजे की है, जब जतिन अचानक हवाई झूले से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसके साथी उसे बाइक पर ही उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मेले में लगे सभी झूलों का संचालन तत्काल बंद करवा दिया। घटना से मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

शेयर करें