1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के व 100 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के व 100 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने

टेस्ट क्रिकेट में अपनी कमाल की पारी खेलते हुए बेन स्टोक्स ने 100 छक्के व 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गये हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 जून 2022। इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अब पहले टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 100 छक्के लगाए हैं और 100 विकेट लिए हैं।

पढ़ें :- आखिरी ओवर में सिराज ने किया कमाल...छक्कों की हैट्रिक, भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता वार्म-अप मैच

स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

पहली पारी में स्टोक्स ने 13 गेंदों में 18 रन की छोटी पारी खेली, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अपनी छोटी सी पारी में छक्का लगाकर स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचे। 81 टेस्ट में स्टोक्स पहले ही 32.67 के औसत और 3.29 के इकॉनमी रेट से 177 विकेट ले चुके हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 264 बनाए लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 130 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ जेमी ओवर्टन 89 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 329 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 109 और टॉम ब्लंडेन ने 55 रन बनाए।

पढ़ें :- CWG 2026 : 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के मेडल विजेताओं से मिलेंगे PM मोदी, खिलाड़ियों में उत्साह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com