मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने टीम संग दी बर्बरीक पर आधारित नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति, दो घंटे तक बंधे रहे दर्शक

Rakesh

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री व उनके ग्रुप ने महाभारत के बर्बरीक के जीवन को नाटक के माध्यम से जीवित करने का प्रयास किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को भी प्रस्तुत किया।

Famous film actress Bhagyashree
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री व उनके ग्रुप ने महाभारत के बर्बरीक के जीवन को नाटक के माध्यम से जीवित करने का प्रयास किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को भी प्रस्तुत किया।

दर्शकों को डांस, ड्रामा और म्यूजिक के अनोखे संगम को देखने का अवसर मिला। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि श्री राम की नगरी अयोध्या से लौटने के बाद उनको गीता की उपदेशस्थली धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने का अवसर मिला है।

शेयर करें