मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी जिले में किसान की गोली मारकर हत्या

Rakesh

यूपी के मैनपुरी जिले में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात बेवर थाना क्षेत्र के बहरामऊ गांव की बताई जा रही है।

victim
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात बेवर थाना क्षेत्र के बहरामऊ गांव की बताई जा रही है।

आरोपियों ने गांव के बाहर शिव मंदिर पर फोन कर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जसवंत कुमार पुत्र बाबूराम निवासी बहरामऊ थाना बेवर का रहने वाला था।

शेयर करें