पटियाला। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के बाहर किसान मोर्चा ने हरियाणा सरकार के मंत्री और डीजीपी हरियाणा का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से हमारे किसान भाइयों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। उसको लेकर हमने आज यहां हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल, मंत्री अनिल विज और डीजीपी हरियाणा का पुतला फूंका है।
वहीं हम पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को पंजाब सरकार के नाम पर मांगपत्र देंगे। जिसमें हमारे एक नौजवान किसान शुभकर्म (21) को सरेआम खेतों पर खड़े हरियाणा पुलिस की तरफ से उसके ऊपर गोली मार उसे शहीद कर दिया। हम पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि उनके ऊपर केस दर्ज किए जाएं नहीं तो हमारा संघर्ष और भी तेज होगा।